रुडकी, अप्रैल 30 -- रुड़की, संवाददाता। पुलिस ने एक खेत में छापेमारी कर मौके से बड़ी मात्रा में गोमांस बरामद किया है। साथ ही मौके से गोकशी करने वाले आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोहलपुर गाड़ा में बुधवार की रात पुलिस को सूचना मिली थी कि जंगल में एक खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। इस दौरान गोकशी करने वाले पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। यह भी पढ़ें- गोकशी की सूचना पर खेत में छापेमारी, एक आरोपी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...