बहराइच, फरवरी 27 -- मोतीपुर, संवाददाता। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग अंतर्गत कर्तनिया रेंज के चहलवा गांव के मजरे सिरसियनपुरवा में शुक्रवार दोपहर तेंदुए के हमले से सनसनी फैल गई। खेत में अपने पशुओं के लिए चारा काटने गई 55 वर्षीय महिला पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। शुक्रवार करीब दो बजे सिरसियनपुरवा निवासी ललिता देवी पत्नी रामनाथ पाल खेत में घास काट रही थी। खेत जंगल से सटा हुआ बताया जा रहा है। इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने अचानक उन पर झपट्टा मार दिया। हमले से महिला जमीन पर गिर पड़ीं और चीख-पुकार मच गई। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने जब शोर सुना तो मौके की ओर दौड़े। किसानों ने तेंदुए को महिला पर हमला करते देखा और जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों द्वारा हल्ला मचाने और लाठी-डंडे पटकन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.