बिजनौर, मई 22 -- थाना मंडावर क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट में खेत में पशुओं के लिए चारा काट रही महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया। हमले में महिला घायल हो गयी। परिजनों ने घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया । थाना मंडावर क्षेत्र के गांव बहादरपुर जट निवासी रुपा पत्नी मोनू अपने गांव के ही किसान नीटू के खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। खेत में चारा काटते समय अचानक गन्ने के खेत से निकले गुलदार ने रुपा पर हमला बोल दिया। गुलदार के हमले से रुपा लहूलुहान होकर गिर पड़ी। उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसान लाठी-डंडे लेकर दौड़े। लोगों को आता देख गुलदार रुपा को छोड़कर गन्ने के खेत में भाग गया। परिजन घायल रुपा को तुरंत चंदक स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां ले गये। चिकित्सक के अनुसार महिला सही हालत में है।घटना के बाद से गांव में दहश...