गोंडा, फरवरी 28 -- गोण्डा। सदर तहसील में चकमार्ग को खेत में मिलाने के आरोपों ने प्रशासनिक तंत्र को कठघरे में खड़ा कर दिया है। शिकायत मिलने पर जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश देते हुए नायब तहसीलदार व एसओ कौड़िया को संयुक्त रूप से जांच सौंपी है और तीन दिन मे रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। वहीं शिकायतकर्ता मामला सदर तहसील क्षेत्र के लैबुडवा गांव के रतन कुमार ने पत्र में आरोप लगाया है कि प्रधान व उनके नजदीकियों ने चकमार्ग केा जोतकर पूरी तरह से खेत में मिला लिया है। इससे किसानों को बड़ी दिक्कतें हो रही हैं। रतन कुमार का कहना है कि यह चकमार्ग गांव के कई किसानों के लिए मुख्य रास्ता था, जिसके बंद हो जाने से आवागमन में भारी दिक्कतें आ रही हैं। डीएम के निर्देश पर अब राजस्व व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर पैमाइश और अभिलेखों का ...