बस्ती, जनवरी 14 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। नगर थानाक्षेत्र के खुटहन निवासी एक किशोर की बुधवार सुबह उस समय मौत हो गई, जब वह मवेशी को खदेड़ने के लिए दौड़ रहा था। अमन (17) बुधवार को सुबह अमन गेहूं के खेत में चर रहे मवेशी को भगाने लगा। मवेशी को भागने के दौरान अमन उसके पीछे दौड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक खेत में गिरा और बेहोश हो गया। वहां पर मौजूद लोगों ने अमन को गिरते हुए देखा। इसकी सूचना परिजनों को दी, सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में अमन को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अमन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है, जबकि दूसरी बहन की शादी आगामी जून 2026 में होनी है।

हिंदी हिन...