खेत में घुसी गाय को भगाने पर युवक की पिटाई
लखीमपुरखीरी, मई 10 -- कोतवाली क्षेत्र के बैलहा के कोदीपुरवा गांव निवासी अनिल कुमार ने पुलिस तहरीर देते हुए बताया कि गुरुवार अपरान्ह अपना गन्ने का खेत देखने गया था। उसे खेत में एक गाय गन्ना चरती मिली। गाय को खेत से हांककर भगाने पर मुड़िया गांव के बब्बू, सुहेल, सोनू और सद्दाम ने उसे अपशब्द कहे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डंडों से पीटा। उसकी तहरीर पर कोतवाली में चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.