मुरादाबाद, अप्रैल 2 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत में घुसने से मना करने पर दबंगों ने दादा-पोते पर हमला कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। गांव अवकपुर निवासी शिकायतकर्ता विजयपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 01 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे उनका पोता प्रियांशु अपने खेत पर गया हुआ था। उसी दौरान गांव के ही शिवम और पप्पू खेत की तरफ आए और खेत से बरसीम काटने लगे। जब प्रियांशु ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर प्रियांशु पर हमला कर दिया। इसी दौरान उसके दादा विजयपाल सिंह को भी धक्का देकर गिरा दिया गया और उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने धारदार हथियार से वार कर प्रियंशु को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.