हापुड़, मार्च 18 -- बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव भीकनपुर में जमीनी विवाद को लेकर कुछ आरोपियों खेत में घुसकर गन्ने की फसल काट ली। आरोप है कि विरोध पर आरोपियों ने युवक पर जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया। न्यायालय के आदेश पर बाबूगढ़ पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव भीकनपुर निवासी किसान अमीचंद ने यहां की एक न्यायालय में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह खसरा संख्या 135 की करीब 0.7990 हेक्टेयर कृषि भूमि के संक्रमणीय भूमिधर हैं और खतौनी में उसका नाम दर्ज है। यह भूमि उसे एसडीएम हापुड़ के आदेश से कुर्रे में मिली थी। आरोप है कि गांव के ही ऐशवीर, राजवीर, सतवीर, सुखवीर व नेपाल इस जमीन को लेकर उनसे रंजिश रखते हैं और आए दिन खेत के इस्तेमाल को लेकर विवाद करते रहते हैं। 25 जनवरी 2026 ...