रामपुर, जनवरी 28 -- रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के कोयली गांव के जंगल की सीमा में गौवंशीय पशु के अवशेष मिलने पर हंगामा हो गया। जानकारी होने पर हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। हंगामा बढ़ने पर भोट एसओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। साथ ही उन्होंने पशु चिकित्सकों की टीम को भी मौके पर बुला लिया। सैंपल लेने के बाद एसओ ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बाद में पशुओं के अवशेष एक गड्ढे में दबा दिए। इस मामले में पुलिस की ओर से भोट थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की तमाम सख्ती के बाद भी गो तस्कर सक्रिय है। आए दिन जंगलों में बेसहारा पशुओं के वध करने के मामले सामने आ रहे हैं। अब भोट थाना क्षेत्र में मामला प्रकाश में आया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.