संभल, दिसम्बर 25 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव हैमदपुर में बुधवार शाम खेत में गेहूं की रखवाली करने गई एक वृद्ध महिला पर खूंखार गीदड़ ने हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। गांव निवासी श्यामा देवी बुधवार की शाम अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल देखने गई थीं। बताया गया कि इन दिनों जंगली जानवर लगातार फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इसी वजह से वह शाम के समय खेत की निगरानी के लिए पहुंची थीं। जैसे ही वह गेहूं की फसल के पास पहुंचीं, तभी फसल के बीच छिपे एक गीदड़ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। गीदड़ ने महिला के चेहरे पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान दौड़ पड़े और काफी मशक्कत के बाद गीदड़ को भगाया, तब जाकर महिला की जान बच सकी। घटना...