प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- रखहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेत में रखे गेहूं का बोझ बांधते समय एक किसान गश खाकर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया, परिजनों ने रविवार सुबह गांव में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया । दिलीपपुर थाना क्षेत्र के रसोईया निवासी रामदीन (73) के घर से कुछ दूर स्थित गांव के खेत में गेहूं की मड़ाई के लिए बोझ बांधा जा रहा था। रामदीन भी अन्य लोगों के साथ खेत में काम कर रहे थे, अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में मौके पर मौजूद लोग मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया । मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया । मृतक की दो बेटी गीता, बबिता है जो पिता के साथ अपने बच्चों को लेकर रहती है। पिता की मौत की जानकारी होने पर दोनों बहनों का रो रोकर हाल बेहाल हो ग...