फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 28 -- शमसाबाद। रोशनाबाद गांव में खेत में गेहूं काट रहे एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। 60 वर्षीय विश्वनाथ सुबह अपने खेत पर गेहूं काटने गए थे। सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी माया देवी खाना लेकर खेत पहुंचीं, जहां उन्होंने उन्हें अचेत अवस्था में पड़ा देखा। आवाज देने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने शोर मचाया। आसपास के किसान मौके पर पहुंचे इस बीच वृद्ध की सांसे थम चुकी थी। परिजन शव को घर ले आए। मृतक के दो पुत्र सनी और अमन हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक कुछ दिन पहले से बीमार थे और उनका इलाज कानपुर में चल रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...