शामली, अप्रैल 9 -- बाबरी। क्षेत्र के गांव कैड़ी के एक किसान की खेत में गेहूं की कटाई करने के लिए जाते हुए हाईटेंशन लाइन के खम्बे से छूते ही बिजली करंट की चपेट में आने से मौक़े पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।तथा स्वजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार क़ी शाम को आशु 19 वर्ष पुत्र ब्रजेश निवासी गांव कैड़ी अपने घर से खेत में गेंहू क़ी कटाई करने के लिए गया था,बताया जा रहा है कि खेत में 11हजार वोल्ट की बिजली लाइन का पोल खड़ा हुआ है। गेंहू क़ी कटाई हेतु जब युवक पोल के पास से गुजर रहा था, तभी अचानक पोल के इंसुलेटर से उतरे तारमें उतरे करंट की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास खेतों में का...