शामली, अप्रैल 27 -- बल्लामाजरा गांव में रविवार शाम खेत में गेहूं के अवशेष जलाने के दौरान आग बेकाबू हो गई और पास खड़े पॉपुलर के सैकड़ों पेड़ों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से किसान शराफत के लगभग 185 पॉपुलर के पेड़ झुलस गए। पीडित का आरोप है कि एक लाख का नुकसान हुआ है। पीडित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। चौसाना चौकी क्षैत्र के बल्लामाजरा निवासी किसान शराफत ने अपने खेत में गन्ने की खेती के साथ लगभग 450 पॉपुलर के पेड़ लगाए हुए हैं। आरोप है कि रविवार करीब पांच बजे उसके पडोसी ने अपने खेत में गेहूं अवशेष जलाने के लिए आग लगाई। आग तेजी से फैलते हुए शराफत के खेत तक पहुंच गई।सूचना मिलते ही शराफत मौके पर पहुंचा और आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक काफी संख्या में पेड़ झुलस चुके थे। शराफत का आरोप है कि जब उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.