खेत में गेंद जाने पर किशोर को पीटा,अंगूठा टूटा, कोर्ट के आदेश पर 40 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
सीतापुर, जून 23 -- सीतापुर, संवाददाता। सीतापुर के मिश्रिख इलाके में खेत में गेंद जाने पर दबंग ने किशोर की पिटाई कर दी। पिटाई से किशोर के पैर का अंगूठा टूट गया।
पुलिस जांच कोर्ट के आदेश पर मिश्रिख पुलिस 40 दिन बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है। रानीपुर निवासी हेमराज के मुताबिक बेटा विनय राज बीते 11 मई को अपने दोस्तों के साथ खेत के पास खेल रहा था। खेलते समय उनकी गेंद पड़ोस में स्थित खेत में चली गई। विनय राज गेंद उठाने गया तो खेत में मौजूद ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई से विनयराज का पैर का अंगूठा टूट गया और शरीर के कई अन्य हिस्से में भी चोट आई।
शिकायत की प्रक्रिया सूचना पर परिवार वाले ज्ञानेन्द्र से शिकायत करने गए तो उन्हें गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। हेमराज का आरोप है कि अगले दिन उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.