गंगापार, जुलाई 7 -- बरसात के दौरान खेतों हाईवोल्टेज तार गिरने से खेत के काम में जुटे किसानों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि विद्युत तारों के चपेट में कोई किसान नहीं आया। नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र से संबंधित बरहा कला गांव में शनिवार दोपहर अचानक हाईवोल्टेज तार टूटकर तमाम किसानों के खेतों में गिरा। जिस समय हाईवोल्टेज तार टूटकर गिरा, उस समय तमाम किसान खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे। गनीमत रही कि तार के चपेट में कोई किसान नहीं आया। बरहा कला के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश्वर यादव ने बताया कि गाँव में जर्जर व लटकते हाईवोल्टेज तार टूटकर गिरने से साल भर में दो किसानों की मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी विभाग को पहले से भी है और बाद में भी लिखित रुप में जर्जर लटकते हाईवोल्टेज तार ठीक करने के लिए अनुरोध किया गया, लेकिन संभवतः विभाग को किसी बड़े ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.