बिजनौर, फरवरी 27 -- गांव शहजादपुर में खेत में गन्ना बोने के दौरान गाड़ी निकालने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर युवक के साथ मारपीट की गई, जिससे वह बेहोश हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। गांव शहजादपुर निवासी सलोनी रानी पत्नी हिरदेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके जेठ उदयवीर सिंह अपने खेत में गन्ना बो रहे थे। इसी दौरान गांव निवासी हरिओम के पुत्र रिंकू ने खेत में गन्ना बोए गए हिस्से से गाड़ी निकाल दी। मना करने पर आरोपी ने उदयवीर सिंह के साथ मारपीट कर दी। परिजनों का आरोप है कि मारपीट में उदयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। उन्हें उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...