लखीमपुरखीरी, मार्च 2 -- खजुरिया। वन रेंज संपूर्णानगर अंतर्गत सुमेरपुर गांव के निकट सरकारी स्कूल के पास स्थित बगिया के पास गन्ना छील रहे एक मजदूर पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया। जिससे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उ घटना किसान सौदागर सिंह के खेत में सोमवार दोपहर करीब 2.45 बजे की बताई जा रही है। मजदूर हरिहर निवासी सेमरी गांव गन्ने के खेत पर छिलाई का काम कर रहा था। बताया जाता है कि खेत से अचानक बाघ निकल आया। उसने हरिहर के सिर पर पंजा मारकर लहूलुहान कर दिया। मौके पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने घायल मजदूर को पलिया सीएचसी लाया गया। मगर खबर लिखे जाने तक वन विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी या कर्मचारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...