खेत में गई किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी फरार, मुकदमा दर्ज
उरई, मई 20 -- कालपी। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेत में नित्यक्रिया के लिए गई किशोरी को अज्ञात युवक ने दबोचकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के शोर मचाने पर राहगीरों ने आरोपी को ललकारा तो वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित पिता ने कोतवाली कालपी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि घटना 15 मई 2026 शुक्रवार शाम उनकी पुत्री खेतों की ओर नित्यक्रिया के लिए गई थी। तभी आरोपी गुलशन ने उसे बुरी नीयत से दबोच लिया और वारदात को अंजाम दिया। किशोरी के चिल्लाने पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर सुनकर आरोपी को ललकारा। खुद को घिरता देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.