पीलीभीत, जनवरी 23 -- बरखेड़ा। खेत में खड़ी 40 बीघा गन्ना की फसल जलकर रख हो गई। हादसे में दो किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। गांव भोपतपुर निवासी विनय तिवारी और संजीव कुमार के खेत में खड़ी गन्ना की फसल में गुरुवार को दोपहर में अचानक आग लग गई। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया। मौका पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास शुरु किया। जब तक आग पर काबू पाया तब तक आग ने विनय तिवारी का 34 बीघा और संजीव कुमार का छह बीघा गन्ना अपनी चपेट में ले लिया। करीब एक घंटा की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर बमुश्किल काबू पाया गया। संजीव कुमार ने बताया की गन्ना में आग पच्छिम की ओर से लगी। उस दौरान हवा भी चल रही थी। फायर ब्रिगेड आने से पहले ही आग बुझा ली गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.