मैनपुरी, मई 3 -- करहल। दबंगों ने सब्जी की फसल पर ट्रैक्टर चला दिया। किसान दंपति ने इसका विरोध किया तो दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया गया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दबंगों ने जान से मारने की धमकी दी और तमंचे लहराकर भाग निकले। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम असरोही निवासी सोनम पत्नी राकेश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि 1 मई को पड़ोसी गांव के दबंग उसके खेत पर आए और खेत में खड़ी सब्जी की फसल की ट्रैक्टर से जुताई करने लगे। जब उसने उन्हें रोका तो आरोपियों ने तमंचे और लाठी डंडों से उसे पर हमला बोल दिया। बचाने आए उसके पति से भी मारपीट की गई। जिससे वे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने घटना की तहरीर पर रामवीर अरुण पुत्र रामवीर, रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.