खेत में खूंटा लगाने से मना करने पर मारपीट
शाहजहांपुर, मई 25 -- बंडा। खेत के अंदर खूंटा लगाने से मना करने पर तीन लोगों ने किसान के साथ मारपीट कर दी और जातिसूचक गालियां देने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव हसनापुर निवासी रामकृपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका लालपुर आजादपुर में खेत है, जिसमें टमाटर की फसल खड़ी हुई है। आरोप है कि 12 मई को गांव हसनापुर निवासी बाबू, हरजीत सिंह और बलविंदर सिंह उसके खेत में खूंटा गाड़ने लगे। रामकृपाल के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- खेत में खूंटा लगाने से मना करने पर मारपीट साथ ही जातिसूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.