खेत में खाद डालने गए युवक पर वन्यजीव का हमला, गंभीर रूप से घायल
लखीमपुरखीरी, मई 31 -- दक्षिण खीरी वन प्रभाग के शारदानगर वन रेंज में वन्यजीवों की दहशत थमने का नाम नहीं ले रही है। रविवार दोपहर फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के मेंहदी गांव में एक वन्यजीव ने खेत में काम कर रहे युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेंहदी गांव निवासी सिराज (32) पुत्र जाकिर रविवार की दोपहर अपने खेत में खाद डालने गया था। इसी दौरान खेत में पहले से ही छिपकर बैठे एक हिंसक वन्यजीव ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। सिराज के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर दौड़ पड़े, जिसके बाद वन्यजीव गन्ने के खेतों की तरफ भाग निकला।ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में सिराज को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी स्थिति गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.