मेरठ, अप्रैल 17 -- मवाना तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर इकला में भूमि विवाद को लेकर तनाव का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके खेत में खड़ी गेहूं की फसल जबरन काटने की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी दी। ग्राम रसूलपुर इकला निवासी नफीस अहमद ने उपजिलाधिकारी मवाना को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक विकलांग व्यक्ति है और अपनी भूमि पर गेहूं की फसल उगा रखी है। पीड़ित के अनुसार 15 अप्रैल की सुबह करीब 8 बजे वह अपने परिवार और मजदूरों के साथ खेत में खड़ी गेहूं की फसल काट रहा था। इसी दौरान गांव का ही जुल्फिकार पुत्र अल्लादिया 8-10 लोगों के साथ मौके पर पहुंच गया और फसल काटने से रोकने लगा। आरोप है कि जुल्फिकार और उसके साथियों ने जबरन खेत में घुसकर गेहूं की फसल काटनी शुरू कर दी। विरो...