कन्नौज, मार्च 29 -- गुगरापुर। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा चौकी अंतर्गत गढ़िया कछपुरा गांव में रंजिश के चलते किसान की तैयार खरबूजे की फसल उजाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी विनय कुमार पुत्र स्व. जीवालाल के अनुसार, उनके करीब तीन बीघा खेत में खरबूजे की फसल तैयार थी। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते उनके खेत में घुस आए और खड़ी फसल को उखाड़कर फेंक दिया। इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। तहरीर में बादशाह पुत्र बालकराम, अवनीश व शिवम पुत्रगण बादशाह, राजेश पुत्र श्रीराम, भानू पुत्र राजेश और मुन्नू पुत्र मंगूलाल को नामजद किया गया है। पीड़ित किसान ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...