सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर, संवाददाता। संदना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रही महिला ने खेत में खंभा लगाने का विरोध किया तो कुछ लोगों ने डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए संदना थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। संदना क्षेत्र के लालपुर भेलावां निवासी रामश्री के मुताबिक वह परिवार के साथ गेधरिया गांव निवासी सुखराम सिंह के खेत पर ही रहकररखवाली करती है। आरोप है कि खेत जाने वाली बिजली लाइन के लिए लगे खंभे को प्रकाश, कमला देवी, झब्बूलाल, नन्हेंराम ने बिजली विभाग से मिलकर खेत के अंदर बढ़ा कर लगवा दिया। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने गालियां देते हुए लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे पीड़िता के हाथ की उंगुलिया बुरी तरह चोटिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.