मेरठ, अप्रैल 3 -- खेत में कूड़ा डालने के विवाद में मुंडाली में दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों चले और फायरिंग की गई, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। इस दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो पक्षों के आठ लोगों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों से लाठी-डंडें, दो तमंचे व कारतूस भी बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। थाना प्रभारी देवेन्द्र कुमार मिश्र के अनुसार गुरुवार देर शाम गश्त के दौरान के मुंडाली गांव में फायरिंग की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो खेत में कूड़ा डालने को लेकर शाहनवाज पुत्र इलियास और तरीकत पुत्र शेर मोहम्मद के बीच संघर्ष होता मिला। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव किए गए। इस दौरान फायरिंग भी की गई। गनीमत...