खेत में कीटनाशक के छिड़काव के दौरान स्प्रे मशीन में लगी आग, किसान झुलसा
बरेली, जून 4 -- खेत में कीटनाशक के छिड़काव के दौरान पेट्रोल चालित स्प्रे मशीन में अचानक आग लग जाने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। बकैनिया गांव के कमल कुमार पुत्र झम्मनलाल गुरुवार को अपने खेत में पेट्रोल से चलने वाली स्प्रे मशीन से फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे थे कि अचानक स्प्रे मशीन में आग लग गयी। जिसकी चपेट में आने से कमल कुमार बुरी तरह झुलस गए। आनन फानन में खेतों पर काम कर रहे किसानों ने आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आग से झुलसे किसान को नवाबगंज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने उनकी हालत गम्भीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उनकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.