मेरठ, अप्रैल 30 -- दौराला निवासी किसान का गुरुवार सुबह शव खेत में पड़ा मिलने पर सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर किसान के परिवार में कोहराम मच गया। किसान बुधवार रात खेत पर सिंचाई करने पहुंचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने पंचानामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों संजीव, रवि आदि ने बताया कि उनका चचेरा भाई दौराला निवासी 28 वर्षीय किसान निशांत पुत्र सुबोध बुधवार रात फसल की सिंचाई करने पहुंचा था। गुरुवार सुबह वह खेत पर पहुंचे तो निशांत का शव पड़ा मिला। उन्होंने संभावना जताई कि खेत की सिंचाई करने के दौरान पैर फिसलने पर उनका चेचेरा भाई पानी से भरे खेत में गिरकर बेहोश हो गया होगा और पानी मुंह में भरने से मौत हो गई। किसान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.