गोरखपुर, जून 12 -- कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सुरस गांव के कलान टोला में खेत में किल्ला गाड़ने के दौरान हुए विवाद में महिला और उसकी पुत्री के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता आशा देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे वह अपने खेत में किल्ला गाड़ रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी रामबरन, अनीता, सुधीर और आदी पुरानी रंजिश को लेकर खेत में पहुंच गए और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी पुत्री अनुराधा बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी मारपीट की। यह भी पढ़ें- खेत के निकास विवाद में चार लोगों पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...