खेत में काम के दौरान ग्रामीण चिकित्सक की मौत
रांची, जून 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी थाना क्षेत्र के सोसो निवासी समाजसेवी व ग्रामीण चिकित्सक तापेश्वर महतो (38) की सोमवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। सुबह करीब 10 बजे खेत में हल जोतने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद वह खेत की मेड़ पर बैठ गए, जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर भाजपा ग्रामीण के पूर्व जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, जिप सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा, अनुराधा मुंडा, रामसाय मुंडा, मुखिया भुनेश्वर बेदिया, सुरेश महतो, संतोष बेदिया, पंसस फाल्गुनी शाही, रामदास महतो, चैता मुंडा सहित अन्य लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.