रुडकी, मई 7 -- रुड़की, संवाददाता। लंढौरा क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक युवक पर लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने युवक का एक कान काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने किसी तरह युवक को कुत्ते से बचाया और तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। लंढौरा क्षेत्र में एक युवक खेत पर बैठकर काम कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आए एक लावारिस कुत्ते ने अचानक उस पर हमला बोल दिया। युवक संभल पाता, उससे पहले ही कुत्ते ने उसके कान को बुरी तरह काट लिया। यह भी पढ़ें- खेत में काम कर रहे युवक पर आवारा कुत्ते का हमला, कान काटा हमले में युवक लहूलुहान हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर कुत्ते को वहां से भगाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...