खेत में काम कर रहे युवक को सांप ने डसा, मौत
गंगापार, मई 23 -- एकौनी गांव निवासी 37 वर्षीय राम विशाल पुत्र राजाराम शुक्रवार शाम करीब पांच बजे अपने बैंगन के खेत में काम करने गए थे। इसी दौरान खेत में मौजूद जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे पत्नी रीता, पुत्र प्रियांशू, पुत्री नंदिनी और पुत्र सुशांत को छोड़ गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.