खेत में काम कर रहे युवक को जहरीले कीड़े ने काटा
कन्नौज, मई 9 -- सौरिख क्षेत्र में खेत पर काम कर रहे एक युवक को जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। साथ में काम कर रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। सौरिख कस्बा निवासी कामरान (32) पुत्र इरफान खान शनिवार दोपहर खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया, जिससे उनकी हालत खराब हो गई। उनकी हालत खराब होते देख खेत में मौजूद अन्य लोगों ने बिना देर किए कामरान को बाइक से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर घायल, रेफर वहां डॉक्टरों ने तत्काल वैक्सीन लगाकर प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.