इटावा औरैया, मार्च 31 -- बढ़पुरा थाना क्षेत्र के असवा गांव में मंगलवार शाम खेत पर काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। कुछ लोगों ने अपने खेत में जानवरों को जाने से रोकने को लोहे के तार में करंट लगाया था, इसी से हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। असवा गांव निवासी 28 वर्षीय संदीप पुत्र नवमी लाल मंगलवार शाम अपने खेत में गेहूं की फसल कटवाने के बाद ट्रैक्टर निकालने के लिए रास्ता साफ कर रहा था। इसी दौरान वह खेत में पड़ी लकड़ियों को हटाकर रास्ता बना रहा था, ताकि ट्रैक्टर आसानी से निकल सके। चाचा प्रमोद सिंह ने बताया गांव के कुछ लोगों द्वारा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में अवैध रूप से कटिया डालकर खेत के किनारे जानवर रोकने को लोहे के तार में करंट फैलाया था। जैसे ही संदीप ने रास्ते में पड़ी लकड़ी हटाई, वह अचानक नीचे खेत मे...