खेत में काम कर रहे मजदूरों पर तेंदुए का हमला, ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला
पूर्णिया, मई 27 -- रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के जमुर बहियार में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में काम कर रहे मजदूरों पर एक तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में चार मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और लोगों ने घेरकर तेंदुए को मार डाला। घायल मजदूरों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रूपौली में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से बहियार इलाके में दो तेंदुओं को घूमते देखा जा रहा था। इस दौरान तेंदुआ कई पालतू जानवरों को भी अपना शिकार बना चुका था। लोगों के अनुसार तेंदुए ने गांव की बकरी और गाय के दो बछड़ों को मारकर खा लिया था, जिससे इलाके में पहले से ही भय का माहौल बना हुआ था। बुधवार को अलग-अलग खेतों में मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेंदुए ने हमला कर द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.