मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- शुक्रताल गंगा खादर क्षेत्र में खेतों में जायद की फसल के लिए खेत में काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। दो दर्जन से अधिक आरोपियों ने इकट्ठा होकर आधा दर्जन मजदूरों को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपा पर उपचार के लिए लाया गया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शामली के थाना कैराना क्षेत्र के गांव मामोर निवासी इसरान ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ शुक्रताल खादर क्षेत्र में प्लेज लगाकर तरबूज आदि की खेती करते हैं। बुधवार की दोपहर वह अपने खेत पर कार्य कर रहे थे तभी वहां दो अज्ञात व्यक्ति आए तथा परिवार के ही हनीफ को अपना इंजन बेचने की बात बताकर साथ चलने को कहने लगे तो हनीफ ने इंकार कर दिया। जिससे आरोपियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए धमकी देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.