लखीमपुरखीरी, अप्रैल 16 -- दक्षिण निघासन वन रेंज के बरोठा में गुरुवार को खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हालांकि आसपास खेतों में मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बुजुर्ग को बचा लिया। इस घटना के बाद गांव में दहशत है। बरोठा गांव के 62 वर्षीय रोज अली गुरुवार को अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी पास कहीं मौजूद तेंदुए ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। हमले में रोज अली पंजे आदि लगने से काफी घायल होकर और शोर मचाने लगा। शोर सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग शोर मचाते दौड़ पड़े। यह भी पढ़ें- औलाद की खातिर खूंखार जानवर से भिड़ गए माता-पिता, तेंदुए के जबड़े से बच्चे को छुड़ाए लाए इससे तेंदुआ भागकर पास के खेत में घुस गया। रोज अली को सीएचसी लाया गया। रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। निगरा...