खेत में काम कर रहे बुजुर्ग की मौत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 31 -- प्रतापगढ़। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में रविवार शाम करीब पांच बजे 80 वर्षीय गोविंदमणि तिवारी घर के सामने ही खेत में काम कर रहे थे। चक्कर आने से वह खेत में ही गिर गए। आधे घंटे बाद पौत्र उनके लिए पानी लेकर गया तो देखा वह बेहोश पड़े थे। उसने घर आकर बताया तो परिजन आनन फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले आए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। परिजन शव लेकर लौट गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.