खेत में काम कर रहे नौकर की करंट लगने से मौत हो गई
बागपत, जून 15 -- बड़ौत। सादुल्लापुर गांव में सोमवार को नलकूप चलाते समय नौकर की करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। सादुल्लापुर निवासी किसान देवेन्द्र ने बताया कि उसके पास करीब बीस साल से इनाम नाम का युवक नौकरी करता था। देवेन्द्र बताया कि दो दिन पहले उसके खेत में लगे नलकूप का सबमर्सिबल खराब हो गया था। सोमवार को सबमर्सिबल को ठीक कराकर नलकूप में डाला गया। बताया कि जैसे ही सबमर्सिबल को चालू किया तो इनाम तो तेज करंट लगा। वह बेहोश होकर गिर गया। वह उसे उठाकर अस्पताल पहुंचे,जहां पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.