खेत में काम कर रहे दंपति पर हमला
पीलीभीत, जून 24 -- पूरनपुर। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव चूका बाजार तालुका महाराजपुर में खेत पर काम कर रहे दंपति के साथ मारपीट की गई। गांव निवासी नित्यानंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में नित्यानंद और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल दंपती ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.