लखीमपुरखीरी, फरवरी 23 -- नौगवां, संवाददाता। मझगई वन रेंज के ग्राम पंचायत बेलाकलां में इन दिनों तेंदुए की दहशत बनी हुई है। जंगल से निकले तेंदूए ने गांव के समीप गंन्ना बोआई कर रहे किसान अरविंद पुत्र सियाराम पर घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। ग्रामीणों के साहस से अरविंद की बच जान सकी। एक माह पूर्व तेंदुए ने वाजिद अली को बुरी तरह घायल कर दिया था। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए बेला में पिंजरा लगाया था पर जानवर इतना शातिर हो गये है कि पिंजरे के पास न जाकर गांव के पड़ोस में ही ग्रामीणो पर हमला कर रहे हैं। 20 दिन पूर्व इसी तेंदुए ने 10 वर्षीय पिकी देवी को भी बुरी तरह घायल कर दिया था। एक बार फिर खेत में गन्ना बो रहे किसान पर तेंदूए ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया है। जिसको एंबुलेंस की मदद से पलिया सीएचसी पहुंचाया गया। वही हालत न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.