खेत में काम कर रहे ग्रामीण पर गुलदार का हमला, दो घायल
काशीपुर, जून 22 -- जसपुर, संवाददाता। पतरामपुर रेंज के मलपुरी गांव में सोमवार को खेत में काम कर रहे मजदूरों पर एक गुलदार ने हमला कर दिया। चीख पुकार मचाने पर अन्य लोग लाठी-डंडों लेकर मौके की ओर दौड़े। इस पर गुलदार जंगल की ओर भाग गया। इस हमले में एक युवती समेत दो ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, सोमवार को निजामगढ़ गांव निवासी मानसिंह और हृदयेश कुछ अन्य मजदूरों के साथ मलपुरी गांव के खेतों में कृषि कार्य कर रहे थे।
घटना का विवरण इसी दौरान घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। इसमें हृदयेश और मानसिंह गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एकजुट होकर शोर मचाया और किसी तरह गुलदार को वहां से खदेड़ा। वहीं घटना की तुरंत सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.