खेत में काम कर रहे किसान पर सियार का हमला, घायल
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 30 -- कायमगंज, संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के गांव हजरतपुर में खेत पर काम कर रहे एक किसान पर जंगली सियार ने हमला कर दिया। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह सियार को वहां से भगाया। हजरतपुर गांव निवासी रमेश चंद्र अपने खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जंगली सियार ने उन पर हमला बोल दिया। सियार के हमले से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सियार को खदेड़ दिया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल रमेश चंद्र को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उनका इलाज किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.