रायबरेली, अप्रैल 21 -- शिवगढ़,संवाददाता। थाना क्षेत्र के पूरे तिलकराम मजरे देहली गांव के किसान की खेत में काम करते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसान की मौत के बाद ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है। वहीं गांव के लोग आशंका जता रहे है कि कहीं झटका मशीन के करंट की चपेट में आने से तो किसान की मौत नहीं हुई है। बीते सोमवार को पूरे तिलकराम गांव के किसान राजेंद्र वर्मा (60) खेत में कुछ काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक वह खेत में काम करते समय गिर गए। इसी खेत में झटका मशीन भी लगी हुई थी और पड़ोस में मौजूद किसान उन तक पहुंचते ,तब तक उनकी हालत ज्यादा बिगड़ चुकी थी। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। गांव में किसान की मौत पर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं परिवार के लोग कुछ भी कहने से बच रहे हैं। चर्चा है कि मवेशि...