लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- दुधवा बफर जोन के निघासन वन रेंज क्षेत्र के दुलही गांव में मंगलवार दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत में काम कर रही एक बुजुर्ग महिला पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काम्बिंग शुरू की। दुलही गांव निवासी 79 वर्षीय सिरदारा पत्नी रामेश्वर अपने खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान नहर की तरफ से अचानक पीछे से आए तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से सिरदारा घायल हो गई। महिला चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को खदेड़ दिया। इससे महिला की जान बच गई। हमले में बुजुर्ग महिला के पैर में चोटें आई हैं,जिनका परिजनों ने सीएचसी रमियाबेहड़ में भर्ती कराया। फार्मासिस्ट वे...