लोहरदगा, जून 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मसमानों गांव निवासी 17 वर्षीय किशोर उरांव की शनिवार शाम लगभग चार बजे आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। किशोर अपने परिवार के साथ बेहतर आजीविका की तलाश में गांव से लगभग 40 किलोमीटर दूर देवदरिया पंचायत के खरचा बतात टोली में खेती-किसानी के काम में जुटा था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News तेज गर्जना के साथ ठनका गिरने से 35 वर्षीय महिला की मौतदुर्घटना का विवरण इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की मदद से उसे तत्काल लोहरदगा सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लोहरदगा सांसद के स्वास्थ्य प्रतिनिधि सोनू कुरैशी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि देर शाम होने के कारण शनिव...