अमरोहा, मार्च 31 -- नौगावां सादात। पुरानी रंजिश में खेतों में काम करते समय दो पक्षों के लोग आपस में भिड़े गए। मारपीट के दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर चार आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। घटना नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव याहियापुर की है। यहां रहने वाले रोहित के मुताबिक 29 मार्च की दोपहर लगभग तीन बजे उनके पिता जयपाल सिंह अपने खेत में काम कर रहे थे। रास्ते को लेकर चल रहे विवाद में गांव के ही रहने महेंद्र ने अपनी पत्नी सर्वेश देवी व बेटे नकुल के साथ मिलकर उन्हें घेर लिया। तीनों गाली-गलौज करने लगे, पिता ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रोहित के मुताबिक आरोपी पक्ष खेती के रास्ते को लेकर रंजिश रखता है, इसक...