मुजफ्फरपुर, अप्रैल 3 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। चिंतामनपुर पंचायत के चिंतामनपुर गांव स्थित दियारा में शुक्रवार दोपहर खेत में काटकर रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। जब तक लोग पहुंचे तब तक दस एकड़ में कटी रखी गेहूं की फसल राख हो गई। बताया जाता है कि दियारा इलाके में गेहूं की कटाई चल रही है। अलग-अलग जगहों पर मजदूर फसल काट रहे थे। इसी दौरान एक खेत से आग की लपटें उठने लगीं। इसके मजदूरों ने धूल और बालू से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो हका। ग्रामीण सोनू ने बताया कि पारू पुलिस ग्रुप पर फोटो डाला था, लेकिन समय पर दमकल की गाड़ी नहीं पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.