खेत में करंट लगने से किसान घायल
बगहा, जून 4 -- लौरिया। खेत में मोटर से पानी पटा रहे एक किसान का बिजली के तार के चपेट में आने करंट लग गया। आनन फानन में परिजन करंट से घायल व्यक्ति को स्थानीय सीएसपी ले गए, जहां चिकित्सक डॉ आई हक ने स्थिति चिंताजनक देखकर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति की पहचान लाकड़ सिसई पंचायत के सिकटा निवासी मुख्तार मियां के पुत्र नईम मियां (45) के रूप में हुई है। वह अपने खेत में मोटर से पानी पटाने गया हुआ था, जहां नंगे तार के स्पर्श में आने से वह काफी घायल हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.